Haridasvarya Sri Govardhan (Hindi) By Sarvashaksi Das
श्री गोवर्धन के विषय में एक दृष्टिकोण यह भी है कि वे भगवान के परम भक्त (दासों) में श्रेष्ठ हैं। इसी कारण श्रीमती राधारानी स्वयं गोवर्धन को ‘हरिदासवर्य’ कहकर संबोधित करती हैं — अर्थात् वे श्री हरि के सर्वोत्तम सेवक हैं, क्योंकि गोवर्धन न केवल श्री हरि की सेवा करते हैं, बल्कि उनके प्रियजनों — गौएँ, गोप, गोपियाँ आदि — की भी सेवा करते हैं।
इसीलिए आचार्यगण हमें ‘गोवर्धनाश्रय’ ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि हम श्रीकृष्ण के चरणों की प्राप्ति कर सकें या उनके प्रति गहरी आसक्ति जाग्रत कर सकें। श्रील रघुनाथ दास गोस्वामी कहते हैं कि गोवर्धन श्री राधा-कृष्ण की सेवा के द्वार हैं। प्रतिदिन गिरिराज का दर्शन, स्पर्श, स्तुति और सेवा करने से साधक के हृदय में श्रीकृष्ण के प्रति विशेष दिव्य प्रेम जाग्रत होता है।
Sri Govardhan is revered not merely as a sacred hill, but as the greatest servant of Lord Krishna, lovingly addressed by Srimati Radharani as Haridasa-varya—the best among the servants of Hari. Govardhan serves Krishna directly and also lovingly nourishes His dear associates, including the cows, gopas, and gopis.
Gaudiya acharyas teach that taking shelter of Govardhan helps one develop deep attachment to Sri Krishna. Raghunatha Dasa Goswami explains that Govardhan is the gateway to the loving service of Sri Sri Radha-Krishna. By remembering, serving, and honoring Giriraj daily, a devotee gradually awakens divine love for Krishna.
By Sarvasaksi Das
Hardcover - Hindi

















